मुख्य पृष्ठ >> मीडिया >> प्रेस विज्ञप्ति >> पवन हंस हेली टैक्सी सेवाओं का शिमला से चंडीगढ़ एवं वापसी के लिए शुभारंभ


  28/05/2018

पवन हंस के सहयोग से हिमाचल प्रदेश सरकार ने राज्य में हेली पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए शिमला-चंडीगढ़ के बीच हेली टैक्सी की शुरुआत की है। हिमाचल प्रदेश सरकार की यह पहल पर्यटन उद्योग को एवं तीन राज्यों यथा हिमाचल प्रदेश, पंजाब और हरियाणा की राजधानियों को जोड़ने में भी प्रमुखता से बढ़ावा देगी।


श्री जयराम ठाकुर, मुख्यमंत्री, हिमाचल प्रदेश दिनांक 04 जून, 2018 को शिमला हवाई अड्डे से पवन हंस के हेली टैक्सी की पहली उड़ान को झंडी दिखाएंगे। पवन हंस ने यात्रियों को ढोने एवं हेली पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए 20 सीट वाले एक हेलीकॉप्टर को तैनात किया है। न्यूनतम किराया रु. 2,999/- निर्धारित किया गया है।


यह दोनों स्थानों के बीच सुबह में बीस मिनट की उड़ान होगी। हेलीकॉप्टर शिमला से 8 बजे पूर्वाह्‌न उड़ान भरेगा और चंडीगढ़ 8.20 बजे पूर्वाह्‌न पहुँचेगा। चंडीगढ़ से शिमला के यात्रा की योजना बना रहे यात्रियों के लिए हेली टैक्सी चंडीगढ़ हवाई अड्डे से 9 बजे उड़ेगी और शिमला 9.20 बजे पहुँचेगी।


प्रारंभ में सेवा प्रत्येक सोमवार एवं शुक्रवार को उपलब्ध रहेगी। यात्रियों की प्रतिक्रिया के आधार पर आवृति बढ़ाई जाएगी।


और अधिक विवरण के लिए कृपया 0120-2476774 पर संपर्क करें।


निगम मामला विभाग द्वारा तैयार

संपर्क सं.: 0120-2476703/6710

इस साइट को रेट करें